ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का माहौल
नई
दिल्ली,। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे
हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में पॉजिटिव माहौल बना रहा, जिसके
कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स
फ्यूचर्स भी फिलहाल तेजी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार
में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती का रुख बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजार
भी आज तेजी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
खुदरा
महंगाई दर के आंकड़े आने के बाद अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान
उत्साह का माहौल बन गया। महंगाई दर के आंकड़े आने के बाद ब्याज दरों में
कटौती की उम्मीद बढ़ गई है, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक रिकॉर्ड
ऊंचाई पर बंद हुए। डाउ जॉन्स 350 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह
एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.17 प्रतिशत उछल कर 5,308.15 अंक के स्तर पर पिछले
सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 231.21 अंक यानी 1.40
प्रतिशत की तेजी के साथ 16,742.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स
फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 39,949.16 अंक के स्तर
पर कारोबार करता नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले
सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की
बढ़त के साथ 8,445.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने
0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,239.99 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के
कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 152.94 अंक यानी 0.81
प्रतिशत उछल कर 18,869.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई
बाजार में भी आज उत्साह का माहौल बना हुआ है। एशिया के सभी 9 बाजारों के
सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 91
अंक यानी 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,350.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर
रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ
3,315.46 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज बड़ी
छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 303.08 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की मजबूती
के साथ 19,376.79 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह
निक्केई इंडेक्स 344.92 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,730.65
अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
ताइवान वेटेड इंडेक्स फिलहाल
142.07 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,289.28 अंक के स्तर पर
कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.74 प्रतिशत उछल कर 2,750.43
अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.56
प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,378.16 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट
इंडेक्स 1.10 प्रतिशत उछल कर 7,258.46 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट
इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,134.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर
रहे हैं।




