मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । ग्लोबल मार्केट से आज लगातार तीसरे दिन अभी तक

पॉजिटिव संकेत हैं। अमेरिकी बाजार में उत्साह है। इसके कारण वॉल स्ट्रीट

के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स

भी फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी

पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। हालांकि एशियाई बाजारों में

आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

ब्याज

दरों में जल्द ही कटौती होने की उम्मीद की वजह से पिछले सत्र के दौरान

अमेरिकी बाजार में लगातार खरीदारी होती रही, जिसका पॉजिटिव असर वॉल स्ट्रीट

के सूचकांकों के कारोबार पर भी नजर आया। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.51 प्रतिशत

उछल कर 5,537.02 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 159.54 अंक

यानी 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,188.30 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के

कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.10 प्रतिशत की बढ़त

के साथ 39,346.09 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी

बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह

का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,241.26

अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.83 प्रतिशत उछल कर

7,695.78 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा

डीएएक्स इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,450.48 अंक के स्तर पर बंद

हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ

रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 4 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में

कारोबार कर रहे हैं, जबकि 5 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए

हैं। कोस्पी इंडेक्स फिलहाल 1.23 प्रतिशत उछल कर 2,859.82 अंक के स्तर पर

पहुंचा हुआ है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ

23,544.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट

इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,303.72 अंक के स्तर पर और जकार्ता

कंपोजिट इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,251.10 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 137.50 अंक

यानी 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,281 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा

है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.71 प्रतिशत टूट कर 3,415.60 अंक के

स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही

है। फिलहाल ये सूचकांक 195.90 अंक यानी 1.10 प्रतिशत फिसल कर 17,832.38 अंक

के स्तर तक लुढ़क गया है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.93 प्रतिशत टूट

कर 2,929.98 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निक्केई इंडेक्स 0.12

प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,864.29 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें