मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

षादराज बोट सब्सिडी योजना का फिर खुला पोर्टल, 24 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
षादराज बोट सब्सिडी योजना का फिर खुला पोर्टल, 24 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

प्रयागराज, । राज्य पोषित निषादराज बोट सब्सिडी योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की सुविधा के लिए मत्स्य विभाग ने विभागीय पोर्टल 9 जुलाई से 24 जुलाई तक पुनः खोल दिया है। अब जो इच्छुक आवेदक पहले आवेदन नहीं कर सके थे, वे इस अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी गुरुवार को मत्स्य विभाग प्रयागराज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय प्रकाश शुक्ला ने दी ।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 8 जून से 28 जून तक आवेदन लिए गए थे, जिसमें योजना के तहत कुल 605 आवेदन प्राप्त हुए थे। मत्स्य निदेशालय, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में अब वंचित पात्र लाभार्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि मछुआ समुदाय के इच्छुक व्यक्ति विभागीय पोर्टल पर आवश्यक जानकारी भरकर 9 जुलाई से 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ एनएफडीपी पंजीकरण होना अनिवार्य है।

योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मत्स्य पालक विकास अभिकरण, प्रयागराज कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

जाने सरकार कितना दे रही है अनुदान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मत्स्य पालकों एवं मछुआरा समुदाय के व्यक्तियों को मत्स्य आखेट नदियों एवं जलाशयों में मत्स्य प्रबंधन व संरक्षण के माध्यम से रोजगार एवं आजीविका के लिए जलाशयों, तालाबों नदियों एवं अन्य जल स्रोतों में मछली पकड़ने के लिए बिना इंजन की नाव , जाल, जैकेट एवं आइसबाक्स आदि पर 40 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करायें जाने के लिए निषादराज बोट सब्सिडी योजना के रुप में एक नवीन योजना राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें