मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस को देखकर भगाई कार : सात लाख का डोडा पोस्त पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर। शहर के निकटवर्ती गोरा होटल-सरदारसमंद रोड पर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन चलाया। एक स्वीफ्ट कार को आते देख रूकने का इशारा किया। चालक पुलिस की नाकाबंदी देखकर भागने लगा। उसका पीछा कर पकड़ा गया। कार की तलाशी में सात लाख रूपए की कीमत को 45 किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। कार में सवार दो युवकों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। मामला कुड़ी भगतासनी थाने में दर्ज हुआ है।

थानाधिकारी हमीरसिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस की तरफ से एरिया डोमिनेशन चलाया गया। तब गोरा होटल- सरदारसमंद रोड पर नाकाबंदी की गई। इस बीच एक स्वीफ्ट कार आते दिखाई दी तब उसे रूकने का इशारा किया गया। इसका चालक पुलिस की नाकाबंदी को देखकर भागने लगा। तब पुलिस की गाड़ी ने पीछा कर कार को पकड़ा। कार में सवार दो युवकों मालूंगा मथानिया निवासी स्वरूपसिंह पुत्र गुमानसिंह एवं खुडियाला चामू निवासी भंवरसिंह पुत्र हनवंतसिंह सवार थे। पूछताछ के साथ कार की तलाशी ली गई। कार में 45 किलो 642 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। इस पर दोनों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

मंदसौर नीमच से लाया गया डोडा पोस्त :

थानाधिकारी हमीरसिंह ने बताया कि आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि यह लोग कार लेकर नीमच मंदसौर गए थे। जहां से तीन कट्टों में भरकर यह डोडा पोस्त लाया गया। यहां कहां पर सप्लाई किया जाना था, इस बारे में अग्रिम जांच की जा रही है। कार आरोपी भंवर सिंह की खुद की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें