मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

तालाब से शव मिलने से हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तालाब से शव मिलने से हड़कंप

मेदिनीपुर। केशियाड़ी थाना क्षेत्र के सांतड़ापुर अंतर्गत नेगुसबनिया इलाके में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे स्थित एक तालाब से एक व्यक्ति का मृत शरीर बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झाड़ेश्वर सिंह के रूप में हुई है, जो केशियाड़ी थाना क्षेत्र के सिंगाई ग्राम का निवासी बताया गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रातः भ्रमण के समय ग्रामीणों की दृष्टि तालाब में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी, जो अचेत अवस्था में दिखाई दे रहा था। आशंका होने पर तत्काल इसकी सूचना केशियाड़ी थाने को दी गई। सूचना पाकर पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और उक्त व्यक्ति को तालाब से बाहर निकालकर केशियाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस एवं स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, झाड़ेश्वर सिंह गुरुवार रात्रि से ही लापता थे। शव की पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित किया गया। मृत्यु के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना को लेकर केशियाड़ी क्षेत्र में प्रातःकाल से ही चांचल्य व्याप्त है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें