मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बिजली के खंभों पर लिपटेगी पॉलिथिन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ,। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर सभी विभाग

अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने

अपने अधिकार क्षेत्र के 14 जिलों में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पहल की

है। इसके लिए खंभों पर पॉलिथिन लपेटी जा रही है। जर्जर तारों को बदला जा

रहा है।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ की प्रबंध निदेशक

इशा दुहन ने सभी 14 जनपदों में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा कार्यों को

मिशन मोड में करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से अधिकारी और कर्मचारी

सभी कार्यों को मिशन मोड में करने में जुट गए हैं। इसमें हाईटेंशन लाइनों

और खंभों को निर्धारित मानक के अनुसार सही किया जा रहा है। जर्जर तारों को

बदलने और कांवड़ मार्ग पर लगे बिजली खंभों पर उच्च गुणवत्ता की पॉलिथिन व

टेप लपेटने, खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग करने, ट्रांसफार्मर

लोड, कांवड़ मार्गों का सर्वे किया जा रहा है। मेरठ

जनपद में गढ़ रोड, दिल्ली

रोड, बेगमपुल से सोहराब गेट आदि कांवड़ मार्गों पर ट्रांसफार्मर की

बैरिकेडिंग की जा रही है। ढीले तारों को कसा जा रहा है। मुजफ्फरनगर में

खुले तारों को बदलकर एबीसी कंडक्टर लगाने का कार्य हो रहा है। बुलंदशहर के

डिबाई में क्रासिंग आर्म लगाने का कार्य किया जा रहा है।

इसी तरह से

बागपत, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर आदि जिलों में भी कांवड़ यात्रा

को देखते हुए कार्य कराए जा रहा है। प्रबंध निदेशक इन कार्यों की लगातार

मॉनिटरिंग कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें