मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया समाप्त, आयोग ने दो विशेष पर्यवेक्षकों को पद से मुक्त किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया समाप्त, आयोग ने दो विशेष पर्यवेक्षकों को पद से मुक्त किया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव आयोग ने राज्य में नियुक्त दो विशेष पर्यवेक्षकों को उनके पद से मुक्त कर दिया है। आयोग ने राज्य में चुनाव की निगरानी के लिए विशेष पर्यवेक्षक के रूप में सुब्रत गुप्ता और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में एनके मिश्रा को नियुक्त किया था। गुरुवार को आयोग ने दोनों को पत्र भेजकर उनकी जिम्मेदारी समाप्त करने की जानकारी दी।आयोग ने अपने पत्र में कहा कि राज्य में चुनावी प्रक्रिया अब पूरी तरह समाप्त हो चुकी है, इसलिए विशेष पर्यवेक्षक के पद से उन्हें मुक्त किया जा रहा है।

आयोग ने बताया कि दोनों अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी और उन्होंने अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन किया।गौरतलब है कि, पिछले वर्ष अक्टूबर में राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)प्रक्रिया शुरू होने के समय से ही सुब्रत गुप्ता को विशेष रोल पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था।

बाद में उनके काम को देखते हुए उन्हें बंगाल विधानसभा चुनाव का विशेष पर्यवेक्षक बनाया गया।

वहीं, विधानसभा चुनाव के लिए सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एनके मिश्रा को विशेष पुलिस पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब राज्य में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें