मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल के जेल में खाने पर राजनीति, भाजपा बोली शुगर घोटाला, आप बोली साजिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

केजरीवाल के जेल में खाने पर राजनीति, भाजपा बोली शुगर घोटाला, आप बोली साजिश

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भोजन पर अब राजनीति शुरू हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट को जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री शुगर के मरीज हैं और वे जानबूझ कर ऐसा भोजन कर रहे हैं, जिससे उनका शुगर लेबल बढ़े। इसके बाद से भाजपा ने मुख्यमंत्री पर ‘शुगर घोटाले’ का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) ने इसका खंडन करते हुए कहा है कि इसका मकसद मुख्यमंत्री के घर का खाना रुकवाना है।

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शुगर लेवल की नियमित जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है। राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को करने का आदेश दिया। इसी पर ईडी ने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा।

प्रवर्तन निदेशालय के विशेष वकील ज़ोहेब हुसैन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री का डाइट चार्ट अदालत के सामने रखा है। डाइट चार्ट में आम और मिठाइयां थीं। हमने इसे अदालत के सामने रखा है। वह विशेष रूप से मीठा भोजन खा रहे थे, जिसकी किसी भी मधुमेह रोगी को अनुमति नहीं है। मामला न्यायालय के समक्ष लंबित है।

भारतीय जनता पार्टी ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए मुख्यमंत्री पर शुगर घोटाले का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केजरीवाल का शुगर घोटाला सामने आया है। डायबिटिक होने के बावजूद वे जेल में मीठा भोजन खा रहे हैं। इसमें आम, मीठे फल, मिठाइयाँ, चावल, आलू पूड़ी और चौलाई के लड्डू शामिल हैं। वो चाहते हैं कि उनका शुगर लेवल बढ़ जाए ताकि उन्हें मेडिकल आधार पर जमानत मिल जाए। केजरीवाल अपनी क्रिमिनल साज़िशों से चार्ल्स शोभराज को भी मात दे रहे हैं।

इसके जवाब में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया है कि ईडी मुद्दा बनाकर मुख्यमंत्री को मिल रहा घर का खाना बंद कराना चाहती है। मुख्यमंत्री ने एक बार आलू पूरी खाई है। यह नवरात्रि का प्रसाद है। ईडी का मकसद उनका घर का खाना रुकवाना है। इससे उन्हें जेल का खाना दिया जाएगा। असल में मुख्यमंत्री को तिहाड़ जेल का खाना खिलाकर मारने की साजिश रची जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें