मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

राजनाथ सिंह ने कहा - कांग्रेस हिंदुओं और मुसलमानेां को बांटने की करती है राजनीति

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

राजनाथ सिंह ने कहा - कांग्रेस हिंदुओं और मुसलमानेां को बांटने की करती है राजनीति

रांची: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खूंटी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नामांकन के बाद पतरा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस भारत के हिंदुओ और मुसलमानों को बांटने की राजनीति करती है। कांगेस ने भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने बाने को नष्ट कर दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिए लोगों से जनसमर्थन मांगा। साथ ही केंद्र सरकार के स्तर से जनजाति समाज के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए अर्जुन को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा के बारे में बताने की जरूरत नहीं। यहां मुख्यमंत्री के तौर पर और केंद्र में मंत्री के तौर पर उनके योगदान को सभी ने देखा है। राजनाथ ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद झारखंड में बाबूलाल, अर्जुन और रघुवर दास यहां मुख्यमंत्री बने लेकिन भ्रष्टाचार का दाग किसी पर भी नहीं लगा। हेमंत सोरेन का नाम लिए बगैर कहा कि इस राज्य के एक पूर्व मुख्यमंत्री कहां हैं, बताने की जरूरत नहीं। अपने इतने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी नहीं सुना कि कोई मुख्यमंत्री डेढ़ दिनों तक लापता रहा। राजनीति परिवार नहीं, समाज और देश के लिए की जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी के बारे में आप जानते हैं। उनका पूरा जीवन हिंदुस्तान की जनता के लिए समर्पित है। 24 घंटे में 18 घंटे काम करने वाला कोई नेता अपने जीवन में देखा है, तो नरेन्द्र मोदी भाई को देखा होगा। दिनभर कई सभाओं के बाद वह रात में दस बजे बैठक करते हैं। यदि भारत का मस्तक ऊंचा करना है तो ऐसा ही तपस्वी प्रधानमंत्री इस देश को चाहिए।

राजनाथ ने कहा कि दुनिया में यह धारणा थी कि भारत कमजोर है, जो कोई भी चाहता था वह भारत को आंख दिखा देता था। मैं आपको बताना चाहता हूं कि भारत का कद दुनिया में बढ़ा है। पहले लोग भारत की बातों को गंभीरता से नहीं लेते थे। गांव में आपने देखा होगा कि कमजोर की बात कोई नहीं सुनता है। यही हाल भारत का था। आज भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोल कर सुनती। आज यह भारत है। रक्षा मंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था पर कहा कि जब 2014 में मोदी प्रधानमंत्री बने तो भारत 11वें स्थान पर था। प्रधानमंत्री मोदी ने सात वर्षों में भारत को दुनिया के पांच देशों में लाकर खड़ा कर दिया। विश्व के अर्थशास्त्री दावा कर रहे हैं कि दुनिया में तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत है। आज से तीन साल बाद भारत दुनिया के तीन देशों में आकर खड़ा हो जाएगा। अमेरिका और चीन के बाद भारत का स्थान होगा। राजनाथ ने कहा कि देश में बिरसा मुंडा का योगदान सभी को पता है। भगवान बिरसा मुंडा को पहली बार किसी ने सम्मान दिया है तो हमारी सरकार ने दिया है। मैं मानता हूं कि वह गौरव के प्रतीक हैं। तिलका मांझी, फूलों झाने, चांद भैरव, टाना भगत इन सबको सम्मान मिला। हमारी सरकार समाज की अंतिम सीढ़ी पर बैठे लोगों को सम्मान दे रही है। आदिवासी कल्याण मंत्रालय भी देश में अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया है। इसका बजट छह गुना बढ़ा दिया गया है। ऐसे हजारों गांव हैं, जिन्हें कोई पूछता नहीं था। इन पिछड़ों की किसी ने नहीं सुनी लेकिन पहली बार 36 हजार गांवों तक सरकारी योजनाएं पहुंचीं। दुनिया के किसी देश में वह काम नहीं हो पाया जो हमारी सरकार ने किया है। अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने कहा कि भारत ने करिश्मा कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें