मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर सियासत तेज, दिलीप घोष का सवाल- केजरीवाल ने अपने कार्यकाल में कार्रवाई क्यों नहीं की?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर सियासत तेज, दिलीप घोष का सवाल- केजरीवाल ने अपने कार्यकाल में कार्रवाई क्यों नहीं की?

न्यूटाउन। पश्चिम पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने हुमायूं कबीर पर हमले, दिल्ली में इमारत गिरने की घटना, अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार और राहुल गांधी पर की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी।

दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने की घटना पर मंत्री दिलीप घोष ने मीडिया से कहा, "यह बहुत दुखद है कि हॉस्टल गिर गया और छात्रों के साथ ऐसी घटना हुई। हमें इस बात की जांच करनी चाहिए कि बिल्डिंग किसने बनाई थी और छात्र उसमें क्यों रह रहे थे। यह गंभीर चिंता का विषय है।

मुझे विश्वास है कि सरकार इस मामले की पूरी जांच कराएगी।"

बिल्डिंग गिरने पर अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाए जाने पर दिलीप घोष ने कहा, "अपनी सरकार में केजरीवाल ने क्यों नहीं बिल्डिंग की जांच कराई थी। केजरीवाल ने अपनी सरकार में इस बिल्डिंग को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब हादसा हो गया है तो सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।"

राहुल गांधी द्वारा भी बिल्डिंग गिरने पर सवाल उठाए जाने पर घोष ने कहा, "राहुल गांधी सवाल उठाते हैं, उनके पास कोई उत्तर नहीं है।

कर्नाटक में छात्र गौशाला में रहते हैं, इसका जवाब राहुल गांधी के पास नहीं है।"

हुमायूं कबीर पर हुए हमले पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "क्या भाजपा के पास कोई और काम नहीं है कि वह जाकर अंडे फेंके? इसके लिए भाजपा की जरूरत नहीं है। जिन्होंने ऐसा किया है, उन्हें अपने कामों का नतीजा भुगतना होगा।

आज जिसके साथ भी ऐसा हो रहा है, उसे अपना इतिहास देखना चाहिए, उन्हें सारे जवाब मिल जाएंगे।"

बता दें कि रविवार दोपहर को दिल्ली के सत्य निकेतन की एक तंग गली में बनी पांच मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें लड़कों का हॉस्टल था। यह इमारत लगभग 50 साल पुरानी थी।

इस घटना में दिल्ली एम्स ने आधिकारिक तौर पर 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

एक बयान में कहा गया है, "दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत गिरने से घायल हुए 11 मरीजों को जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) लाया गया।

इन 11 मरीजों में से 5 को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत वाले एक मरीज की बाद में चोटों के कारण मौत हो गई। तीन मरीजों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। एक मरीज के अंग की सर्जरी की गई।

एक मरीज को मामूली चोट आई थी और निगरानी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।"

वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बहुमंजिला इमारत के मालिक और अन्य के खिलाफ साउथ कैंपस थाने में एफआईआर दर्ज की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें