मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा घटना पर सियासत तेज, अखिलेश ने योगी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा घटना पर सियासत तेज, अखिलेश ने योगी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाए कि नोएडा की घटना को लेकर मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) और भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लखनऊ में हजरतगंज चौराहा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी दौरान नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "जो नोएडा में हुआ है, यह सरकार की नाकामी के कारण हुआ है। सरकार को मामले की जानकारी थी, फिर भी ऐसी घटना होने दी। अगर अधिकारी कह रहे कि साजिश हुई है तो इसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं।"

सपा प्रमुख ने आगे कहा, "मुख्यमंत्री से ज्यादा झूठ बोलने वाला कोई संत अभी तक नहीं हुआ है। हम नहीं कहते हैं, बल्कि बहुत सारे लोग कहते हैं कि वे नकली संत हैं।

इन्हें संविधान से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि संविधान से चलने वाले कभी किसी के साथ अन्याय नहीं कर सकते हैं।"

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा की 10 साल की सरकार में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की बड़ी संख्या में प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया है। आज वही लोग जो ऐसे कृत्यों में शामिल थे, चुनावों से पहले एक गुमराह करने वाला संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की साजिश और षड्यंत्रों से सावधान है और वह समझदार भी है।

अखिलेश यादव ने कहा, "हम सामाजिक न्याय के लिए और सामाजिक न्याय की व्यवस्था स्थापित करने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। यह संघर्ष वर्षों तक, और अगर जरूरत पड़ी तो सदियों तक जारी रहेगा। हमने सुना था और भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोगों ने कहा था कि यदि वे 400 सीटें जीतते हैं, तो वे संविधान बदल देंगे। हम उत्तर प्रदेश और देश की जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिसने अपने मताधिकार से संविधान व लोकतंत्र को बचाने का काम किया।

उन्होंने यह भी कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का संविधान सिर्फ कागज नहीं है, बल्कि लोहे की तलवार है, जो समय-समय पर सम्मान दिलाने का काम करती है। संविधान हमारे लिए एक ढाल और संजीवनी है। यह हमें न्याय दिलाता है और आगे बढ़ने व बराबरी का अवसर देता है। संविधान को बचाने के लिए लगातार लड़ते रहेंगे और बाबासाहेब के सिद्धातों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें