मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

शाहजहां की गिरफ्तारी पर बंगाल में सियासी तूफान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोलकाता। ईडी और सीएपीएफ अधिकारियों पर हमले के मास्टरमाइंड तृणमूल नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद राज्य में राजनीतिक घमासान मचा है। सत्तारूढ़ तृणमूल ने शाहजहां की गिरफ्तारी का पूरा श्रेय पुलिस को दिया है और इस बात को भी दोहराया कि यह गिरफ्तारी कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस टी.एस. शिवगणनम द्वारा गिरफ्तारी की राह में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने के बाद संभव हो पाई।शाहजहां की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा किया कि पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के प्रयास से कोर्ट ने सभी कानूनी बाधाओं को दूर कर दिया, इससे पुलिस शाहजहां को गिरफ्तार कर पाई। उन्होंने मांग की कि सीबीआई को अब पश्चिम बंगाल में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की दिशा में भी कदम उठाना चाहिए। शुभेंदु अधिकारी के नारदा वीडियो मामले में और मिथुन चक्रवर्ती की चिट-फंड इकाई अल्केमिस्ट ग्रुप मामले में गिरफ्तारी होनी चाहिए।घोष ने कहा कि मुझे विश्वास है कि अब महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के आरोपित बृजभूषण शरण सिंह की भी गिरफ्तारी होगी। इसके अलावा ईडी को अब लोन वापस नहीं करने वालों के खिलाफ भी शिकंजा कसना चाहिए।वहीं, संदेशखाली से माकपा के पूर्व विधायक निरापद सरदार ने कहा कि इस गिरफ्तारी के मामले में तृणमूल कांग्रेस पुलिस का महिमामंडन कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह गिरफ्तारी कलकत्ता उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणी के बाद हुई है। वह शुरू से कह रहे हैं कि शाहजहां संदेशखाली में है। सरदार ने कहा, "मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि शाहजहां संदेशखाली में है। उसे कई स्थानीय लोगों ने देखा भी है लेकिन पुलिस ने नहीं देखा। मैं यह भी कहता रहा कि जब तक तृणमूल की ओर से हरी झंडी नहीं दी जाएगी, तब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं होगी। अब जब सत्तारूढ़ दल को लगा कि उसकी गिरफ्तारी करनी चाहिए, तो ऐसा हुआ।सरदार के आरोपों को दोहराते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लोकसभा सदस्य दिलीप घोष ने कहा कि शाहजहां के ठिकानों से पुलिस अवगत थी और उसे शरण दे रखी थी, अब पुलिस के पास उसे गिरफ्तार करने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें