मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को नजरंदाज किया : केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ़ सत्ता के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके संघर्ष को नजरअंदाज किया, बल्कि दलितों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज़ को दबाने का काम भी किया। उप मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से वंचित वर्ग को ताकत दी, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा उनके योगदान को भुलाकर झूठी राजनीति की। गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने से कांग्रेस की असली सच्चाई नहीं छुपेगी। अब जनता जाग चुकी है। कांग्रेस मुक्त भारत निश्चित है। विदित हो कि इन दिनों कांग्रेस पार्टी गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांग रही है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें