मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

अखिलेश यादव ने भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने का ले रखा है बयाना: केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश को आड़े हाथों लिया है।उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि आशंका है कि बम बहादुर राहुल गांधी और सपा बहादुर अखिलेश यादव ने भारतीय लोकतंत्र और उसकी छवि को बदनाम करने के लिए कोई ‘अन्तरराष्ट्रीय बयाना’ ले रखा है। देश विरोधी हथकंडा अपनाकर लोकतंत्र की वकालत करना उनको क़तई शोभा नहीं देता। बेहद ख़ास राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखने के बावजूद दोनों लगातार ऐसी ओछी हरकतें कर रहे हैं जिसे एक साल पहले अपने एक पड़ोसी देश में देखा गया था।उप मुख्यमंत्री ने रविवार काे अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री के शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान आज जन-जन से जुड़कर प्रत्येक भारतवासी के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना के रूप में दिख रहा है। मैं सभी देश व प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील करता हूँ कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान पर अपनी सेल्फी अपलोड कर इस अभियान को सफल बनायें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें