मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

वोट अधिकार यात्रा’ में अखिलेश यादव की हालत 'तीन तेरह' जैसी ही रही : केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उप मुख्यमंत्री ने साेमवार काे अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि बिहार में नितांत असफल ‘वोट अधिकार यात्रा’ में सपा बहादुर अखिलेश यादव की हालत 'न तीन में न तेरह में' जैसी ही रही। जिस पार्टी का बिहार की धरती पर न कोई अतीत है, न वर्तमान और न कोई भविष्य, उनका बिहार से संबंध केवल लालू प्रसाद यादव के परिवार से नातेदारी तक सीमित है। बिहार की जनता इनकी ख़ातिरदारी का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है। इसकी बानगी आने वाले चुनाव में मिलेगी।केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि 'बुलेट से बैलेट' के सिद्धांत को ही अपना अलग संविधान मानने वाली तिकड़ी (अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी) मिलकर राजनीति में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी जैसे तीन समाज विरोधी ख़तरनाक आयामों के भी प्रतीक हैं। आज इनकी स्थिति चोर-चोर मौसेरे भाई वाली है। लेकिन इनकी दाल नहीं गलने वाली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें