मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान के नाम से कांग्रेस की 'रीढ़ नरम' क्यों हो जाती है : केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पाकिस्तान के नाम से कांग्रेस की 'रीढ़ नरम' क्यों हो जाती है : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत की नीति के हिसाब से पाकिस्तान हमारा दुश्मन देश है। तब पाकिस्तान के नाम से कांग्रेस की 'रीढ़ नरम' क्यों हो जाती है ? कांग्रेस के अपने मुख्यालय के रहते नई दिल्ली में पाकिस्तान को अपना दूतावास खोलने की ज़रूरत ही नहीं है।उप मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस' पर राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्हाेंने आगे लिखा कि यह दिवस आतंकवाद व उग्रवाद के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और शांति व एकता के संकल्प को दोहराने का अवसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ अपनाकर यह स्पष्ट कर दिया है कि आज का भारत अब न आतंक बर्दाश्त करेगा और न ही आतंकियों को। यही नीति राष्ट्र की सुरक्षा को नई मजबूती भी प्रदान कर रही है। आइए, हम सभी मिलकर आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट हों और सुरक्षित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें