मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : राजनीतिक दलों के मध्य हुआ ईवीएम एवं वीवीपैट का रेण्डमाईजेशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर। लोकसभा चुनाव हेतु रायपुर ज़िला के लिए राजनैतिक दलों

के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों का सोमवार शाम को

रेडक्रॉस सभाकक्ष में प्रथम रेण्डमाईजेशन किया गया। रेण्डमाईजेशन के पश्चात

फाईनालाईज्ड किए गये ईवीएम बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट मशीन में

उल्लेख आईडी नंबर सहित सूची राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई

गई।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव

प्रक्रिया हेतु सभी दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे सूची के

आधार पर ईवीएम बैलेट एवं कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट का मिलान स्ट्रॉंग रूम

में विधानसभावार रखते समय कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभावार

मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन कर लिया गया है। रेण्डमाईजेशन पश्चात मशीनों

को स्ट्रॉंग रूम में विधानसभा के अनुसार सुरक्षित रखवाया जाएगा।

उल्लेखनीय

है कि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों

का रेण्डमाईजेशन किया जाता है। रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया में रायपुर ज़िले

के अंतर्गत कुल 1797 मतदान केंद्र है। इससे 20 प्रतिशत बैलेट एवं कंट्रोल

यूनिट तथा 30 प्रतिशत वीवी पैट मशीनों का चयन किया गया।356 बैलेट यूनिट,

356 कंट्रोल यूनिट और 535 वीवी पैट एफएलसी ओके मशीनों का रेण्डमाईजेशन

किया गया।

मतदान केंद्रों में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का

उपयोग करने के पहले पारदर्शिता के लिए विभिन्न चरणों में मशीनों का

रेंडमाइजेशन किया जाता है। आज मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन भारत निर्वाचन

आयोग के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में किया गया। रेंडमाइजेशन के बाद इसका प्रिंट

निकालकर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से हस्ताक्षर कराने के बाद

उन्हे इसकी प्रतिया प्रदान की गई।इस अवसर पर ज़िला पंचायत सीईओ विश्वदीप ,

उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमशंकर बंदे, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल एवं

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें