गर्मी से अचेत बंदर को सिपाही ने बचाया, वीडियो वायरल
बुलंदशहर,। सूर्य देव के प्रकोप के कारण झुलसाने वाली गर्मी से ना
सिर्फ इंसान बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। इन्हीं हालातों के बीच एक
सिपाही की इंसानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जनपद
बुलंदशहर के छतारी थाना परिसर में भीषण गर्मी के कारण एक बंदर अचानक हीट
स्ट्रोक का शिकार हो गया और अचेत अवस्था में पेड़ से नीचे गिर गया। बंदर की
हालत बिगड़ने पर आस-पास के बंदरों में खलबली मच गई और कोई भी अचेत बंदर के
पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। तब थाने के हैड कांस्टेबल विकास तोमर ने
साहस का परिचय दिया और एक घंटे की कोशिश के बाद बंदर को सकुशल होश में
लाया गया।
वायरल वीडियो में कांस्टेबल को बंदर की हार्ट
पंपिंग करके उसकी जान में जान डालने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।
इसके बाद सिपाही ने बंदर को पानी से नहलाया और उसको पानी भी पिलाया। वीडियो
में होश में आने पर बंदर को भी उछलकूद करते हुए देखा जा सकता है। हेड
कांस्टेबल विकास तोमर की हिम्मत और इंसानियत की हर ओर प्रशंसा हो रही है।





