मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान के वजीरिस्तान में पुलिस वाहन पर हमला, 2 की मौत, 14 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के वजीरिस्तान में गुरुवार को एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह घटना सुबह करीब 9:58 बजे (स्थानीय समय) वाना क्षेत्र में हुई, जब एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) पुलिस वाहन के पास विस्फोट हुआ। जिला पुलिस के सूत्रों के अनुसार, घायलों में पुलिसकर्मी और राहगीर दोनों शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।

इससे पहले, पिछले शनिवार को पाकिस्तान के इसी उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हुए एक अन्य विस्फोट में पांच बच्चों की मौत हो गई थी और 12 अन्य घायल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विस्फोट तब हुआ जब बच्चों ने एक विस्फोटक वस्तु के साथ छेड़छाड़ की, जिससे वह फट गया।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। अधिकांश घायल और मृतक बच्चे ही थे।

घटना के बाद अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया और सभी स्टाफ को तुरंत ड्यूटी पर बुला लिया गया। बम निरोधक दस्ते ने क्षेत्र की जांच की, ताकि कोई और विस्फोटक सामग्री मौजूद न हो। पुलिस ने इस दुखद हादसे की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे ने स्थानीय लोगों के बीच डर और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें