मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

नाले के पास मिला किशोरी का शव, अत्यधिक रक्त स्राव से मौत की आशंका, नहीं हुई शिनाख्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
नाले के पास मिला किशोरी का शव, अत्यधिक रक्त स्राव से मौत की आशंका, नहीं हुई शिनाख्त

चित्तौड़गढ़। शहर में निंबाहेड़ा मार्ग पर सदर थाना इलाके में स्थित एक नाले के पास में बुधवार रात को एक किशोरी का शव पड़ा मिला। मामले की सूचना के बाद पुलिस उप अधीक्षक मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मौका देखा है। किशोरी के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऐसे में उसके शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। अत्यधिक रक्तस्राव के बाद किशोरी के मौत होने की बात भी आई है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। वहीं पुलिस एक संदिग्ध युवक की तलाश में भी जुटी हुई है, जो किशोरी को अपने कमरे पर लेकर आया था।

जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर में निंबाहेड़ा मार्ग पर सदर थाना इलाके में नाले के पास में किशोरी का शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना लोगों ने चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इस पर चित्तौड़गढ़ पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस उप अधीक्षक ने मौके का जायजा लिया। यहां तुलसी रेजिडेंसी कॉलोनी के यहां एक किशोरी का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर छानबीन कर के किशोरी के पहचान का प्रयास किया। लेकिन किशोरी के पास मोबाइल व दस्तावेज नहीं होने से शिनाख्त नहीं हो पाई। ना ही आसपास के लोगों ने पहचाना ऐसे में पुलिस ने रात को किशोरी के शव को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा शिनाख्तगी के प्रयास शुरू कर दिए। इधर, आशंका है कि मौत से पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ और अत्यधिक रक्त स्राव से उसकी मौत हुई हो। वहीं एक युवक के किशोरी को नाले में डाल कर जाने की आशंका जताई जा रही है, भी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी ने बताया कि पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है, जिसके पकड़े जाने के बाद किशोरी के शव की शिनाख्तगी होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दो घंटे बाद मकान मालिक पहुंचा था थाने

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि एक युवक सदर थाना इलाके में ही किराए के मकान में रहता था, जिसने इस किशोरी को अपने कमरे पर बुलाया। किसी कारण से रक्तस्राव होने लगा तो इसने अपने मकान मालिक को सूचना दी थी। मकान मालिक ने किशोरी को वहां से ले जाने के लिए कहा था। इस पर वह युवक यहां किशोरी को लेकर निकल गया। लेकिन अस्पताल नहीं पहुंचा। वहीं मकान मालिक ने भी करीब 2 घंटे बाद सदर थाने पहुंच कर इस बारे में जानकारी दी थी। लेकिन तब तक पुलिस को नाले के यहां शव पड़ा होने की सूचना मिल गई। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि युवक को जल्दी हिरासत में ले लिया जाएगा। इसके हिरासत में आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें