मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी : हरिहरपुर रिंगरोड पर मुठभेड़ में पुलिस टीम ने शातिर गुलशन मुंगेर को पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के समीप रिंगरोड पर पुलिस टीम ने मुठभेड़ में एक निजी फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी को गोली मारकर एक लाख 15 हजार रुपये लूटने वाले शातिर बदमाश को मुठभेड़ में दबोच लिया। बुधवार की देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इस मामले में शिवपुर पुलिस ने दो बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ की जानकारी पाते ही पुलिस अफसर भी घटनास्थल और अस्पताल में पहुंच गए।देर रात एसओजी टीम बदमाशों की तलाश में गश्त पर निकली थी। इसी दौरान सूचना मिली कि निजी फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी योगेश यादव को गोली मारने वाला बदमाश बिहार निवासी गुलशन मुंगेर हरिहरपुर रिंगरोड से शहर में आने वाला है। पुलिस टीम ने शिवपुर पुलिस को इसकी जानकारी देने के साथ रिंगरोड पहुंच कर घेराबंदी कर ली। इसी दौरान शिवपुर पुलिस भी वहां पहुंच गई। देर रात एक बाइक पर सवार संदिग्ध युवक आता दिखा तो पुलिस टीम ने उसे रुकने का संकेत दिया। यह देख युवक ने पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जबाब में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई तो बदमाश के पैर में जा लगी। गोली लगते ही बदमाश चीख कर बाइक से गिर पड़ा। पुलिस टीम ने सावधानी बरतते हुए उसे दबोच लिया।मौके से पुलिस टीम ने पिस्टल और बाइक बरामद करने के साथ मुठभेड़ की जानकारी अफसरों को देकर बदमाश को पांडेयपुर स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। एडीसीपी सरवणन टी ने पत्रकारों को बताया कि बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। गौरतलब हो कि जनपद संत रविदास नगर के थाना औराई उपरौठ गांव निवासी निजी फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी योगेश यादव 23 जुलाई को वसूली कर कानूडीह गांव की टीम लीडर सीमा देवी के घर समूह की महिलाओं की बैठक में जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे गोली मार कर वसूली का रुपया लूट लिया। बदमाश रुपये से भरा बैग, टैबलेट लेकर भाग निकले। पुलिस टीम ने इस मामले में एक बदमाश को पकड़ा था। बदमाश ने पूछताछ में गुलशन का नाम बताया था। तब से पुलिस गुलशन मुंगेर की तलाश कर रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें