मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

बिना नम्बर व काली फिल्म लगे 238 वाहनों पर कार्रवाई, चार्ज लेते ही एक्शन में पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिना नम्बर व काली फिल्म लगे 238 वाहनों पर कार्रवाई, चार्ज लेते ही एक्शन में पुलिस

चित्तौड़गढ़ : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार शाम को जिले भर में बिना नम्बर प्लेट एवं काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बिना नम्बर के 141 दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों तथा काली फिल्म लगे 97 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि शनिवार दोपहर में ही जिले के नए एसपी धर्मेंद्रसिंह यादव ने चार्ज लिया था और उसके बाद शाम को ही जिले भर में पुलिस एक्शन में आ गई।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार शाम जिले के समस्त थानाधिकारियों को बिना नम्बर प्लेट वाले वाहनों एवं काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चला कर सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था।

निर्देशों की पालना में जिले भर में विशेष नाकाबंदी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों की और से संदिग्ध एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों की गहन जांच की गई। कार्यवाही के तहत बिना नम्बर प्लेट के संचालित 141 दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। वहीं वाहनों पर अवैध रूप से काली फिल्म लगाए पाए जाने पर 97 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही अमल में लाई गई।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बिना नम्बर एवं काली फिल्म लगे वाहनों का उपयोग कई बार आपराधिक गतिविधियों में किया जाता है, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना रहती है। आमजन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

साथ ही पुलिस अधीक्षक की और से समस्त वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि बिना नम्बर प्लेट एवं काली फिल्म लगे वाहनों का उपयोग नहीं करें। नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।जिला पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों की पालना करने एवं सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें