रोहतास जिले में थानाध्यक्ष और एसआई निलंबित
रोहतास जिले में थानाध्यक्ष और एसआई निलंबित
पटना/डेहरी आन सोन ,11 मार्च । रोहतास जिले के नासरीगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार और सासाराम नगर थाने के एसआई कन्हैया सिंह को एसपी विनीत कुमार ने शनिवार को निलंबित कर दिया।
एसपी ने सादे लिबास में पांच फरवरी व छह फरवरी को सासाराम तथा डेहरी नगर थाना के औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान सासाराम नगर थाने की कार्यशैली पर एसपी ने संतोष जताया था। फरियादी बनकर पहुंचे एसपी का रात्रि ड्यूटी पर तैनात एसआई ने आवेदन लेने से भी मना कर दिया था। नासरीगंज थानेदार को थाना दैनिकी लंबित रखने की वजह से निलंबित किया गया है।





