मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

मोबाइल दुकान की चाेरी में छह गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जाैनपुर जिले की खुटहन थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बीते दिनाें एक माेबाइल की दुकान में हुई चाेरी का खुलासा रविवार काे कर दिया है। पुलिस ने छह आराेपित गिरफ्तार किया है, जिसमें एक आरोपति फरार है।पुलिस अधीक्षक (देहात) आतिश कुमार सिंह ने रविवार काे बताया कि चाेराें ने 22 अगस्त की रात शिवम उपाध्याय की एस.एस. कम्युनिकेशन की माेबाइल दुकान का ताला तोड़कर 19 मोबाइल फोन और नकदी चुरा ले गए थे। मामले के खुलासे के लिए एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया।रविवार काे पुलिस ने दुकान में चाेरी करने वालाें में मुख्य आराेपित आराेपित सचिन सिंह उसके साथी सरपतहा निवासी आकाश, आयुष गाैतम, और चाेरी के माेबाइल खरीदने वालाें में आजमगढ़ निवासी रूप नारायण, संदीप और विकास काे सुइथाखुर्द पंचायत भवन के पास से गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अंधेरे में भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपिताें से चोरी के 10 मोबाइल बरामद किए। इसके अलावा 3,180 रुपये नकद, एक लोहे की हथौड़ी, रेती, छैनी और दो मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें