मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

सोनपुर मेला में आरोपितो को बचाने के भ्रामक प्रचार प्रसार का पुलिस ने किया खंडन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनपुर मेला में आरोपितो को बचाने के भ्रामक प्रचार प्रसार का पुलिस ने किया खंडन

सारण।विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला में कुछ थिएटर मालिक मासूम लड़कियों की ज़िंदगी बर्बाद कर रहे हैं और स्थानीय पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। इन गंभीर और असत्य आरोपों पर सारण पुलिस ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कड़ा खंडन किया है।सारण पुलिस ने इस कथन को पूर्णतः असत्य, भ्रामक और तथ्यों से परे बताया है। सारण पुलिस ने हाल ही में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने वाले थिएटरों पर छापामारी की। छापामारी के बाद दो थिएटरों को तत्काल बंद करा दिया गया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों थियेटर के संचालक वर्तमान में फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही साथ दो थिएटरों के लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर को भेज दिया गया है।सोनपुर पुलिस द्वारा बीते मंगलवार को हुई छापामारी में पाँच नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। ये लड़कियाँ जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य कराने के लिए लाई गई थी। मुक्त कराई गई लड़कियों में दो उत्तर प्रदेश, एक मध्य प्रदेश, एक छत्तीसगढ़ और एक नेपाल की रहने वाली हैं।हरिहरनाथ थाना पुलिस टीम ने विधिवत घेराबंदी कर यह छापामारी की। इस संबंध में हरिहरनाथ थाना में कांड संख्या-127 /25 दर्ज की गई है।सारण पुलिस ने पुलिस द्वारा संरक्षण दिए जाने वाले कथन को तथ्यहीन एवं दुर्भावनापूर्ण करार दिया है। सारण पुलिस ने दृढ़तापूर्वक यह दोहराया है कि वह महिलाओं, नाबालिगों एवं बाहरी राज्यों से लायी गई लड़कियों के शोषण, तस्करी, अश्लीलता एवं दुरुपयोग के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपना रही है। किसी भी आरोपित, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा, और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु आवश्यक सभी विधिक प्रक्रियाएँ पूरी की जा रही हैंमीडिया और जनता से अपीलपुलिस ने मीडिया और आम जनता से अपील की है कि वे अपुष्ट एवं भ्रामक समाचार प्रसारित करने से बचें।किसी भी संदेहजनक सूचना या गतिविधि के मामले में नागरिकों से सीधे पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें