मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा में डूब रहे तीन लड़कों को पुलिस के जवानों ने बचाया, लोगों ने की सराहना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर सोमवार को गंगा नदी में नहाते समय तीन लड़के गहरे पानी में डूबने लगे। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां पहुंचे जल पुलिस और बाढ़ राहत दल के जवानों ने गंगा में छलांग लगाकर डूबे रहे तीनों लड़कों को पानी से सकुशल निकाल लिया। जान पर खेल कर तीन ​लड़कों को बचाने वाले पुलिस के जवानों की सोशल मीडिया में जमकर सराहना हो रही है।नालंदा बिहार निवासी तीन युवक राजा कुमार, बिट्टू कुमार और अंशु कुमार दशाश्वमेध घाट पर गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान तीनों बाढ़ के पानी में डूबने लगे। आस-पास मौजूद लोगों के शोर को सुनकर तत्काल वहां पहुंचे जल पुलिस के जवान विनोद सिंह, कुमार गौरव और कपिल देव ने तत्काल गंगा में छलांग लगा दी। तीनों जवान लड़कों को गहरे पानी से निकाल ही रहे थे कि तब तक पीएसी बाढ़ राहत दल के जवान मेवालाल चौहान, आरक्षी राहुल यादव, सुधीर चौरसिया और अरुण कुमार भी उनकी सहायता के लिए गंगा में कूद गए। जवानों ने साहस का परिचय देकर तीनों लड़कों को पानी से निकाल लिया। तीनों लड़कों को सुरक्षित देख घाट पर मौजूद लोगों ने हर-हर महादेव के उद्घोष से ताली बजाकर जवानों का स्वागत किया। जान बचने पर तीनों लड़कों ने भी पुलिस के जवानों का आभार जताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें