मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

संभल में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संभल में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर

संभल। जनपद में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। जिन जगहों पर हिंसा भड़की थी, वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया हैं।पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को बताया कि जनपद में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद माहौल पूरी तरह से शांत हैं। दुकानें, स्कूल और सभी प्रतिष्ठान खुल रहे हैं। उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि हिंसा के बाद आज पहला जुमा हैं, जिसको लेकर अलर्ट मोड रखा गया हैं। लोकल इंटेलीजेंस भी सतर्क है, जो पल- पल की खबर रख रहे हैं। हिंसा वाली जगहों पर फोर्स तैनात किया हुआ है। लोगों से अपील की जा रही है कि मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद लोग अपने -अपने घरों को लौट जाए। सादी वर्दी में भी पुलिस के लोग लगे हुए हैं, जो संदिग्ध लोगों पर नजर रख रहे हैं। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हैं। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही हैं।उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मस्जिद का सर्वे के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर उपद्रव किया था। सर्वे करने के लिए गई टीम पर लोगों ने हमला कर दिया था। उनके ऊपर पत्थरबाजी की थी। पुलिस प्रशासन के अधिकारी तक इसमें घायल हुए थे। गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी। कई वाहन जला दिए गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें