मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

घुसपैठियों की जांच में जुटी पुलिस, अलीपुरद्वार में डिलीटेड वोटरों के घरों पर पहुंची

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
घुसपैठियों की जांच में जुटी पुलिस, अलीपुरद्वार में डिलीटेड वोटरों के घरों पर पहुंची

अलीपुरद्वा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 में घुसपैठ का मुद्दा प्रमुख राजनीतिक विषय रहा था। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री तक ने इस मुद्दे को उठाया और घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने की बात कही गई। राज्य में सरकार बनने के बाद अब इस दिशा में कार्रवाई तेज होती दिख रही है।इसी क्रम में अलीपुरद्वार जिले में पुलिस ने घुसपैठियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके तहत एसआईआर प्रक्रिया में जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए है, उनके घर-घर जाकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। पिछले एक सप्ताह से यह अभियान जारी है। हालांकि अब तक किसी भी घुसपैठिए का पता नहीं चल पाया है।पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस प्रक्रिया के जरिए संदिग्ध लोगों की पहचान संभव है। साथ ही इलाके में मौजूद मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया है, जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी थाने तक पहुंचा रहे है।अलीपुरद्वार के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार साहू ने बताया, “पुलिस सभी डिलीटेड वोटरों के घर नहीं जा रही है। केवल उन लोगों की जानकारी ली जा रही है जिन्होंने ट्रिब्यूनल में आवेदन नहीं किया है।”गौरतलब है कि एसआईआर प्रक्रिया चुनाव से पहले एक बड़ा मुद्दा बन गई थी। वोटर लिस्ट से नाम हटने के विरोध में राजनीतिक दलों ने आंदोलन भी किया था। अलीपुरद्वार जिले में करीब 80 हजार मतदाताओं के नाम जांच के दायरे में थे, जिनमें से लगभग 36 हजार नाम रद्द कर दिए गए। इनमें से कई लोगों ने पुनर्विचार के लिए ट्रिब्यूनल में आवेदन किया था।जिला पुलिस ने थाना स्तर पर डिलीटेड वोटरों की सूची भेजी है और उसी आधार पर जांच की जा रही है।खासतौर पर उन लोगों की जानकारी खंगाली जा रही है जिन्होंने ट्रिब्यूनल में अपील नहीं की है। उनके दस्तावेजों और नाम हटने के कारणों की भी जांच की जा रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यदि कोई संदिग्ध या घुसपैठिया पाया जाता है तो उसे कालचीनी ब्लॉक के मेंदाबाड़ी स्थित होल्डिंग सेंटर भेजा जाएगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस सेंटर में पहले से ही अन्य जिलों से लाए गए संदिग्ध लोगों को रखा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें