मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा में छह लोगों की आत्महत्या के मामलों की जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नोएडा में छह लोगों की आत्महत्या के मामलों की जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। नाेएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले छह लोगों ने मानसिक तनाव समेत अलग- अलग कारणाें के चलते आत्महत्या कर ली। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली कुमारी खुशी शर्मा पुत्री नारायण शर्मा (21 वर्ष) ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर बीती रात को आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 142 क्षेत्र में रहने वाले प्रवेश पुत्र बाबू प्रसाद मूलनिवासी जनपद हजारीबाग झारखंड (19 वर्ष) ने अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते बीती रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 73 में रहने वाली डोली पुत्री मदन (24 वर्ष ) ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाले रमेश गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात को मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाले रवि शंकर उम्र 27 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाले आकाश उम्र 22 वर्ष की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें