मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:52 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरपुर से डॉक्टर पुत्र अपहरण कांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,15 घण्टे में किया बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुजफ्फरपुर से डॉक्टर पुत्र अपहरण कांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,15 घण्टे में किया बरामद

मुज़फ़्फ़रपुर,18 मार्च ।जिले में कांटी थाना क्षेत्र से कल देर शाम डॉक्टर एसपी सिंह के इकलौते पुत्र विवेक का स्कॉर्पियो सवार अज्ञात अपराधियों ने कांटी ओवरब्रिज के समीप एक निजी स्कूल के पास से अपहरण कर ले गए थे अपहरण की सूचना के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया और पुलिस भी हैरान हो गै।

मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार के निर्देश पर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में गठित की गई विशेष टीम और डीआईओ की संयुक्त टीम सीसीटीवी से लेकर टेक्निकल और मानवीय संकलन एकत्रित करना शुरू की और परत दर परत रात भर मुजफ्फरपुर पुलिस की टीम इस कांड में खाक छान दी।महज 15 घंटे के भीतर इस पूरे अपहरण कांड का श्रेय ले लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रंगदारी के लिए अपहरण किया गया था जिसमें डॉक्टर के आसपास रहने वाले एक व्यक्ति भी शामिल है।अपहरण कर अपराधी मुजफ्फरपुर छपरा मार्ग होते हुए आरा लेकर निकल गए थे और डॉक्टर को यह कॉल भी किया था कि आकर आरा में अपने पुत्र को ले जाओ अगर पुलिस को बताया तो अंजाम बुरा होगा।लेकिन पुलिस ने भी अपनी चतुराई से काम ले कर अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया और परत दर परत अपहरण कर रखे गए डॉक्टर के पास पहुंच गई।

इस कांड में पुलिस सूत्रों की माने तो कुछ अपराधियों की भी गिरफ्तारी हुई है सभी अपराधी आरा के रहने वाले हैं साथ ही इस कांड में अपराधियों का सूत्रधार मुजफ्फरपुर के नहीं है और वह भी डॉक्टर के आसपास रहने वाले लोग जो रंगदारी के लिए ही इस अपहरण कांड का रास्ता चुना था।

पूरे मामले पर पूछे जाने पर एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि डॉ पुत्र की सकुशल बरामदगी हुई है पुलिस की टीम को यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें