मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस हिरासत से भागा लुटेरा मुठभेड़ में घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने लूट का फोन बरामद करने गयी

पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने वाले लुटेरे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

किया है। लुटेरा पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती

कराया गया है। उसके कब्जे से लूटा गया एक आई फोन व एक तमंचा बरामद किया है।

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार

लुटेरे का नाम आरिफ है। उसने गाजियाबाद व दिल्ली में कई आपराधिक वारदातों

को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरिफ को हिरासत में लेकर लूटा

गया फोन बरामद करने के लिए जा रही थी तभी उसने पुलिस से पिस्टल छीनकर भागने

का प्रयास किया और घटना घटित हो गयी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में वह गोली

लगने से घायल हो गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें