मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस अभिरक्षा से फरार शातिर चोर मुठभेड़ में घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुलिस अभिरक्षा से फरार शातिर चोर मुठभेड़ में घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती 15 जनवरी को पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए शातिर चोर और पुलिस के बीच मंगलवार देर रात मुठभेड़ हो गई। घटना में शातिर के पैर पर गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शातिर ने एक ज्वेलरी की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें उसके तीन साथियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि 14 दिसंबर 2025 को गुजैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ज्वेलरी की दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। इस मामले में शामिल चार शातिर चोरों में से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि चौथा कल्लू उर्फ विशाल फरार चल रहा था। जिसे 15 जनवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और उसे थाने लेकर आई थी। इसी दौरान वह शौचालय जाने के बहाने ड्यूटी पर तैनात संतरी को धक्का देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।शातिर के भागने के बाद एसीपी नौबस्ता के निर्देशन पर पुलिस की पुलिस की तीन टीमों का गठन कर आरोपित की तलाश की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बनपुरवा इलाके में फरार चल रहे शातिर चोर विशाल की मूवमेंट देखी गई है। जिस पर पुलिस सक्रिय हुई और बाइक पर आते हुए शातिर भगोड़े को रोका गया लेकिन उसने पुलिस टीम पर ही फायर कर दिया। जिसमें पुलिस की ओर से की गई रक्षात्मक कार्रवाई में चोर के पैर पर गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया गया।शातिर चोर बर्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिस पर पहले से ही चोरी और लूट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें