मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

सतना जिले के चित्रकूट में पशु तस्कर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार, कार और तमंचे बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सतना जिले के चित्रकूट में पशु तस्कर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार, कार और तमंचे बरामद

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले की सीमा से लगे चित्रकूट में शनिवार तड़के पशु तस्कर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। शॉर्ट एनकाउंटर के बाद 5 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें से 2 पशु तस्करों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एसओजी टीम का एक सिपाही भी घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा-कारतूस और कार बरामद की है।जानकारी के अनुसार चित्रकूट जिले के मानिकपुर के काली घाटी पर साढ़े 3 बजे यह कार्रवाई हुई। पुलिस को भैंस चोरी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस बदमाशों को पकड़ने पहुंची थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में नूर आलम और जाफर अली के पैर में गोली लगी। नूर आलम कौशांबी के अलीगंज का रहने वाला है, जबकि जाफर अली सतना के खूंटी में रहता है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में सतना के नजीराबाद निवासी मोहम्मद अयान, नयागांव सभापुर के अंकुल यादव और मुख्तियारगंज के विजय सिंह चौहान शामिल हैं। मुठभेड़ में एसओजी जवान ज्ञानेश मिश्रा भी घायल हुए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने घायल एसओजी जवान का अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक हुंडई आई 20 कार और दो तमंचे बरामद किए हैं। सभी आरोपी भैंस चोरी के लिए आए थे। पांच में से चार आरोपी सतना जिले के रहने वाले हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें