मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

गौकशी करने वाले दो अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गौकशी करने वाले दो अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल

गाजियाबाद। भोजपुर थाना के फरीद नगर में कुछ दिन पहले गौकशी की घटना को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे दो अपराधियों को पुलिस से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उनका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। इन अपराधियों के कब्जे से दो तमंचे और गौकशी करने वाले उपकरण भी बरामद हुए।एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मंगलवार की रात में थाना भोजपुर पुलिस अपराध रोकथाम के लिए फरीदनगर के जंगल में कांबिंग की जा रही थी। इस दौरान जंगल में गोकशी करने की फिराक में मौजूद तीन अपराधियों की घेराबंदी की गई। अपने आप को घिरता देखकर इन अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर लक्ष्य कर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस ने की गई जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल और एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम दानिश व अय्यूब निवासी कस्बा फरीदनगर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद बताया। उन्हाेंने फरार बदमाश का नाम सारून बताया है। उन्होंने बताया कि बीती 20 अक्टूबर को फरीदनगर में घटित गोकशी की घटना संबंध में थाना भोजपुर पर अभियोग पंजीकृत है। पकड़े गए बदमाशों ने उसे अपने अन्य साथियों के साथ अंजाम देना स्वीकार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें