मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गाजियाबाद।थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने सोमवार की रात को एबीईएस कॉलेज के पास मुठभेड़ के दौरान दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मुठभेड़ में पुलिस की ओर से चली गोली से एक बदमाश घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस एक चोरी की गई मोटरसाइकिल, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, 34 हजार रुपये एवं एक सफेद धातु का कड़ा बरामद हुए हैं।

एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सोमवार की रात्रि थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस चिपियाना अंडरपास के नीचे बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर खास की सूचना से पता चला कि आज एक बिना नंबर प्लेट की पैशन प्रो बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति एक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक टीम द्वारा एक और चेकिंग पॉइंट एबीईएस कॉलेज के सामने लगा दिया गया। जब दो संदिग्ध बाइक सवार व्यक्तियों को आता देख रुकने का इशारा अंजाम किया गया तो उनके द्वारा रुकने की बजाय अपनी बाइक को तेज गति से भगाते हुए एबीईएस की तरफ मोड़ लिया गया। जब एबीईएस के सामने उनके द्वारा देखा गया कि एक और पुलिस टीम खड़ी है तो उन्होंने एबीएस की साइट से जो कच्चा रास्ता जा रहा है उस पर अपनी बाइक मोड ली और उसकी तरफ भागने की कोशिश की। बारिश का मौसम होने के कारण और कीचड़ होने के कारण उनकी बाइक फिसल गई । जिन्हें पुलिस ने दोनों को घेर लिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ अपने बचाव में गोली चलाई तो उसमें से एक व्यक्ति वकील उर्फ रिजवान के पैर में गोली लग गई। पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि इनके विरुद्ध एक दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और यह काफी शातिर किस्म का अपराधी है इसका दूसरा साथी मुस्तकीम भी इसी दौरान पकड़ा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें