मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस की गोली से एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से चलाई गोली से एक लुटेरा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लुटेरों के कब्जे से 01 मोटर साइकिल स्पलेन्डर रंग काला, 4850 रूपये, 02 मोबाइल, 01 तमंचा 315 बोर, 04 जिंदा कारतूस एवं 01 खोका कारतूस 315 बोर अवैध बरामद किया है।एसीपी रीतेश त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान साई उपवन के पास विजयनगर फ्लाई ओवर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चेकिंग की जा रही थी। तो बगल मे ईको पार्क कट कच्चे रास्ते की तरफ से 01 मोटर साईकिल पर 02 सवार आते दिखायी दिये। जिन्हें रूकने का इशारा पुलिस ने किया। तो वे मोटर साइकिल को मोड़कर भागने का प्रयास किया। तो मोटर साईकिल फिसलकर गिर गयी तथा दोनों व्यक्ति झाड़ियों की ओर भागे जब पुलिस ने रुकने को कहा। तो पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया। इस दौरान वसीम के पैर में गोली लगी तथा दूसरे अभियुक्त कादिर को भी मौके से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ़्तार लुटेरों में वसीम बाजीगारान वीर अब्दुल हमीद पार्क के सामने वार्ड नं. 14 डासना तथा कादिर निवासी चार बिस्वा उस्मान कालोनी डासना गेट है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें