मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

शामली में पुलिस मुठभेड़, 50 हजार का इनामी ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
शामली में पुलिस मुठभेड़, 50 हजार का इनामी ढेर

शामली। शामली जिले के कांधला में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश मेहताब उर्फ ​​बेचैन पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया है। गोलीबारी में एस सब-इंस्पेक्टर घायल हुए हैं। मुठभेड़ को लेकर शामली के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने जानकारी दी है।

एसपी ने बताया कि रात में एक लूट की घटना हुई थी, जिसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया। जानकारी मिली थी कि बाइक से दो बदमाश घटना को अंजाम देकर कांधला थाने की ओर भागे थे।

इसके बाद कांधला एसएसचो की टीम ने तलाशी की कोशिश की। पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाश लेफ्ट साइड मुड़े और एक ट्यूबेल पर बाइक खड़ी कर पुलिस टीम पर फायरिंग की।

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग पर पुलिस टीम बाल-बाल बची, लेकिन सब-इंस्पेक्टर दीपचंद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मुठभेड़ में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एसपी ने बताया कि मौके से एक 9 एमएम की कार्बाइन और एक पिस्टल के साथ कारतूस बरामद किए गए हैं।

मृतक अपराधी की पहचान मोहताब उर्फ बेचैन के तौर पर हुई है। आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। 1 मार्च को महिला आरक्षी का कुंडल और चेन लूट लिया गया था। इसी मामले में इसकी तलाश की जा रही थी और इस पर इनाम घोषित किया गया था।

इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया गया है, जबकि यह फरार हो गया था। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

वहीं, यूपी के बलिया जिले के शिवरामपुर गंगा घाट रोड पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर गौ तस्कर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर काले रंग की स्कॉर्पियो से आ रहे हिस्ट्रीशीटर गौ तस्कर को रोकने का प्रयास किया गया।

आरोपी ने गाड़ी घुमा कर किनाराम घाट की तरफ भागने का प्रयास किया। पुलिस ने बदमाश का पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाश ने गाड़ी से उतरकर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया।

आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में आरोपी मदन मोहन घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश मदन मोहन उर्फ डब्लू शातिर गौ तस्कर है और थाना नरही का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ थाना फेफना से गौ तस्करी के कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं, उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा के साथ बिना नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई।

अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे के पास कोतवाली नगर पुलिस की गौ तस्करी के आरोपी डब्लू उर्फ मदन मोहन यादव के साथ मुठभेड़ हुई है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस की ओर से आरोपी की घेराबंदी की गई।

खुद के घिरता देख बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए आरोपी को सदर अस्पताल भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें