मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़, दीपक हत्याकांड के दो आरोपी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़, दीपक हत्याकांड के दो आरोपी घायल

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में हुए चर्चित दीपक नागर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गुरुवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 20 मई की रात थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के ग्राम वैदपुरा के बाहर एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान ग्राम वैदपुरा निवासी दीपक नागर के रूप में हुई थी।

घटना के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड और साजिश में शामिल चार आरोपियों नवीन, अभय, आकाश और मोगली उर्फ पवन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि हत्या मामले के दो अन्य आरोपी डी पार्क सर्विस रोड के पास किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया।

पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की पहचान हर्ष उर्फ राधे पुत्र कल्लू निवासी ग्राम वैदपुरा और जगत सिंह पुत्र छिद्दा निवासी ग्राम वैदपुरा के रूप में हुई है।

दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें