मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

देवरिया में पुलिस मुठभेड़, गो-तस्कर घायल, चार आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देवरिया में पुलिस मुठभेड़, गो-तस्कर घायल, चार आरोपी गिरफ्तार

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गो-तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में बीते रात को एक बदमाश को घायल कर चार आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। मौके से एक पिकअप वाहन, आठ गोवंशीय पशु, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना लार पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन लेकर चनुकी पुल की ओर भाग निकला। इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही थाना भाटपार रानी पुलिस, जो फुलवरिया चौराहे पर चेकिंग कर रही थी, घेराबंदी के लिए चनुकी पुल की ओर रवाना हुई। उन्होंने बताया कि

पुलिस के पीछा करने पर पिकअप चालक बैरियर तोड़ते हुए चनुकी मोड़ की ओर भागा, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। इसके बाद वाहन में सवार चारों लोग भागने लगे। पुलिस से खुद को घिरा देख एक आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी भेजा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से तीन अन्य आरोपिताें को भी गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी में एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक पिकअप वाहन तथा उसमें लदे आठ गोवंशीय पशु शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में घायल आरोपित ने अपना नाम मोहम्मद मुन्ना निवासी जिला सिवान (बिहार) बताया। अन्य गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान चंदन चौरसिया निवासी थाना मईल तथा मोहम्मद फैजल और अनवर अंसारी निवासी थाना लार, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपिताें के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें