मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

बरेली में पुलिस मुठभेड़, दो शातिर बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बरेली में पुलिस मुठभेड़, दो शातिर बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल, लूटे गए मोबाइल फोन और अवैध असलहा बरामद किया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

भमोरा थाना के सीओ नितिन कुमार ने बताया कि हाल ही में इलाके में बाइक चोरी और अन्य घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया था। इसमें सर्विलांस और पूर्व अपराधियों को ट्रेस करने के लिए टीम बनाई गई थी। लगातार इलाके में निगरानी और चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि रामपुरा अंडरपास के पास दो संदिग्ध व्यक्ति देखे गए हैं। पुलिस ने एहतियात बढ़ाते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी।

जांच में बदमाशों की पहचान जफरुद्दीन (थाना भोजीपुरा) और सुदामा (थाना जतनगर) के रूप में हुई। उनके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल, चार लूटे गए मोबाइल फोन और दो नाजायज तमंचे जिंदा कारतूस के साथ बरामद हुए। दोनों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है।

पहले भी यह गाजियाबाद और सीतापुर में संगीन धाराओं में जेल जा चुके हैं और एनडीपीएस सहित अन्य मामलों में नामजद हैं। पूछताछ में इनके एक साथी आसिफ का नाम भी सामने आया है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

सीओ ने कहा कि इनकी पुरानी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस मुठभेड़ और बरामदगी से इलाके में अपराधियों में डर पैदा होगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें