मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

अस्पताल पर फायरिंग कर हत्या के प्रयास में फरार अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गाजियाबाद, । थाना लोनी पुलिस ने सर्वोदय अस्पताल से सामने ताबड़तोड़

फायरिंग कर हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को

बुधवार की तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की

गाेली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती

कराया गया है।

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि थाना लोनी पुलिस

रात्रि में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान निठौरा अन्डर पास के पास एक स्कूटी

पर सवार दो संदिग्ध युवकों को चेकिंग के दौरान रोका गया तो दोनों युवक अपनी

स्कूटी को लेकर बायी तरफ रेलवे लाइन के किनारे कच्चे रास्ते की तरफ माेड़

कर भागने लगे। पुलिस पार्टी ने पीछा किया तो स्कूटी सवार युवक फिसल कर गिर

गये। पुलिस टीम से खुद घिरा देखा दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम

ने भी आत्मरक्षार्थ फायर किये गये। जिसमें एक बदमाश पैर पर गाेली लगने से

घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुये रेल की

पटरी के किनारे भागने में कामयाब हो गया।

एसीपी ने बताया कि घायल

बदमाश ने मौके पर ही संक्षिप्त पूछताछ में अपना नाम तोपेश उर्फ विनय ताेमर

निवासी 349 गीतांजली विहार गली नं0 7 नवीन कुंज थाना लोनी बताया। उसने

बताया कि 12 जुलाई की रात को मैंने और मेरे साथी योगी उर्फ यश शर्मा पुत्र

सतीश ग्राम बंथला थाना लोनी ने सर्वोदय नर्सिंग होम के निकट बंथला फ्लाई

ओवर पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। उसके कब्जे से एक देशी

पिस्टल .32 बोर, एक जिंदा कारतूस .32 बोर व 02 खोखा कारतूस .32 बोर, सफेद

रंग की स्कूटी व मौके से एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। गिरफ्तार

बदमाश ने बताया कि स्कूटी काे साथी योगी ने श्याम अस्पताल ग्राम नगर के

सामने से बीती 28 जून को चोरी की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें