मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेंड़ एक गौ-तस्कर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस मुठभेंड़ एक गौ-तस्कर घायल

जौनपुर, 29 जून, (हि.स.)।उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरपतहां थाना पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में रविवार की रात्रि देवरिया जिले में वांछित एक गौ-तस्कर आरोपित पंकज यादव (35) वर्ष पुत्र रूदल यादव निवासी सारी बडौना थाना सरपतहा , जौनपुर र घायल हो गया।क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि समोधपुर गांव मार्ग स्थित कम्मरपुर पुलिया पर संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त द्वारा तमंचे से पुलिस पर दो फायर कर दिया, जिसमे से एक गोली थानाध्यक्ष सरपतहा के दाहिने कान के पास से निकल गयी। थानाध्यक्ष सरपतहां द्वारा की गई फायरिंग में अभियुक्त के बाये पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसके पास से पुलिस ने .315 बोर का तमंचा कारतूस, मोबाइल फोन व चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया किमोटरसाइकिल अखण्डनगर से चोरी किया था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गो- तस्करी व लूट के आधा दर्जन मुकदमा पंजीकृत हैं। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए सीएचसी सुईथाकला के लिए भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें