मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जौनपुर । पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा द्वारा अपराधियों के खिलाफ

चलाए जा रहे ऑपरेशन लंगड़ा अभियान के तहत शुक्रवार देर रात चेकिंग के

दौरान शाहगंज, सरपतहाँ व खुटहन थाने की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शातिर

चोर/नकबजन अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से एक

बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पकड़े गए बदमाश के अन्य फरार

साथियों की तलाश में जुटी है।

घटना के मामले में शनिवार को जानकारी

देते हुए क्षेत्राधिकार शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार की

रात थानाध्यक्ष शाहगंज तारकेश्वर राय व त्रिवेणी सिंह थानाध्यक्ष सरपतहाँ

पुलिस बल के साथ अभियान चलाते हुए संयुक्त टीम बनाकर चेकिंग कर रहे थे।

चेकिंग के दौरान सुल्तानपुर मार्ग से आती हुई एक बिना नम्बर प्लेट की

मोटरसाइकिल दिखाई दी। जिसे पुलिस बल ने रोकने का इशारा किया। पुलिस चेकिंग

देख बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा खुटहन रोड पर मोटर साइकिल मोड़ कर भागने

लगें। जिसकी सूचना वायरलेस द्वारा कंट्रोल रूम को दी गयी। सूचना पर

थानाध्यक्ष खुटहन अरविंद कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ सामने से आकर भागते

हुये बदमाशों का घेराव किया, तो बदमाशों ने खुद को घिरता देखकर पुलिस टीम

पर फायर कर दिया। बदमाशों की गोलीबारी में थानाध्यक्ष शाहगंज तारकेश्वर राय

बाल बाल बच गए। पुलिस टीम द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में

गोली लग गयी, जिससे बदमाश घायल होकर गिर पड़ा तथा अन्य बदमाश अंधेरे में

भाग निकले। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल भेजे दिया गया है।

पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम रविन्द्र वर्मा पुत्र सभापति वर्मा

निवासी मकदूमपुर थाना खुटहन जनपद-जौनपुर बताया है। पकड़े गए बदमाश के अन्य

फरार साथियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। पकड़े गए बदमाश रविन्द्र वर्मा

का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके ऊपर विभिन्न जनपदों में चार दर्जन से अधिक

मुकदमे दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें