मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद पुलिस का अभियान : खुले में शराब पी रहे 546 शराबी पकड़े, हवालात में काटी रात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गाजियाबाद पुलिस का अभियान : खुले में शराब पी रहे 546 शराबी पकड़े, हवालात में काटी रात

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में खुले आसमान के नीचे सार्वजनिक स्थानों, शराब के ठेकों के आसपास व सड़क के किनारों पर शराब पीने वालों के खिलाफ शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने दो घंटे तक विशेष अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र तथा ट्रांस हिंडन क्षेत्र में चले इस अभियान में कुल 546 शराबी पकड़े गए। वे खुले में शराब पी रहे थे। कोई गाड़ी के बोनट पर रखकर, कोई छत पर कोई गाड़ी के अंदर तो कोई शराब के ठेके के आस-पास कोने में सुनसान व सार्वजनिक स्थानों पर बेख़ौफ़ होकर शराब पी रहा था। पुलिस के सामने आते ही इनका नशा एक ही झटके में उतर गया और पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए नजर आए। अभियान सभी तीनों जोन में शुक्रवार को शाम 7:00 से 9:00 तक चला और 546 लोगों को थानों की हवालात में कल के ठंड में रात काटनी पड़ी। इन सभी का पुलिस ने पुलिस अधिनियम की धारा 334 के तहत चालान कर दिया।पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा ने कहा कि शाम को कानून व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए शराब के ठेकों के आस-पास विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में नगर जोन पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से एक सघन अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार की देर शाम जिले में 546 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जो सार्वजनिक रूप से खुलेआम सड़क पर शराब पी रहे थे। वहां आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया व उनका मेडिकल कराते हुए 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया। नगर जोन में कुल 248 लोग पकड़े गए। कोतवाली नगर -24, विजयनगर- 52, सिहानी गेट -35, नंदग्राम-64, कविनगर-20, मधुबन बापूधाम - 53, कुल – 248 व्यक्तियों के विरुद्ध 34 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई गयी।ग्रामीण जोन में इस खास अभियान में कुल 191 लोग पकड़े गए। थाना लोनी-22, थाना ट्रोनिका सिटी-09, थाना अंकुर विहार-15, थाना लोनी बॉर्डर-30, थाना मसूरी-14, थाना मुरादनगर-30, थाना मोदीनगर-21, थाना निवाड़ी-03, थाना भोजपुर-14, थाना वेव सिटी-08, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक-25, कुल-191 व्यक्तियों के विरुद्ध 34 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई गयी। ट्रांस हिण्डन जोन में चले अभियान में कुल 107 लोग पकड़े गए। थाना इन्दिरापुरम – 15, कौशाम्बी – 19, खोड़ा – 09, साहिबाबाद – 16, लिंकरोड – 26, शालीमार गार्डन – 05, टीलामोड़ – 17, कुल –107 व्यक्तियों के विरुद्ध 34 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई गयी ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें