मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

डासना देवी मंदिर की तरफ जा रही अराजक भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डासना देवी मंदिर की तरफ जा रही अराजक भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा

गाजियाबाद। डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के धर्म विशेष काे लेकर दिए गए बयान से एक वर्ग विशेष के लोगों में गुस्सा पनपा है। इन लोगों ने बड़ी संख्या में अराजक भीड़ के साथ मंदिर की तरफ रुख किया। इनको पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस उपायुक्त एसएन तिवारी ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। मंदिर व आसपास पूरी तरह से शांति है। पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।उल्लेखनीय है कि ि 29 सितंबर को हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में डासना देवी मंदिर के महंत यति महंत यति नरसिंहानंद ने एक धर्म विशेष को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ तीन अक्टूबर को थाना सिहानी गेट पुलिस के दरोगा ने रिपोर्ट भी दर्ज की। तब से एक वर्ग विशेष के लाेगलगातार महंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आज प्रदर्शन की घोषणा की गई है।डीसीपी एस एन तिवारी ने शुक्रवार की देर रात एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा है कि कि शुक्रवार रात में कुछ लोग मंदिर की तरफ आए लेकिन मंदिर में पहले से ही मौजूद थाना प्रभारी वेव सिटी व अन्य पुलिस बल ने उनको खदेड़ दिया। डीसीपी ने कहा कि इसके बाद इलाके में कुछ असामाजिक तत्व अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे ऐसी बातों पर ध्यान न दें। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि किसी ने अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें