मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

हत्यारोपित बेटे को पकड़कर पुलिस ने भेजा जेल, सोते समय पिता को उतारा था मौत के घाट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

महोबा,। शराब के लिए पैसे न देने पर पिता की सोते समय निर्मम हत्या

करने वाले कलयुगी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की

निशानदेही के आधार पर पुलिस ने आला ए कत्ल लाठी बरामद कर हत्यारोपित को जेल

भेज दिया है।

जनपद के खरेला थाना क्षेत्र के पाठा गांव

निवासी इंद्रपाल साहू की उसके अपने बेटे नशा के लिए पैसा न देने पर सोते

समय ही निर्मम हत्या कर दी थी। और मौके से फरार हो गया था। मृतक की पत्नी

की तहरीर पर आरोपित बेटा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया

था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में

हड़कंप मच गया था। घटना के दो दरबार आरोपित पुत्र अखिलेश को पुलिस ने

गिरफ्तार कर लिया है। खरेला थाना प्रभारी गोपालचंद्र कनौजिया ने बताया कि

हत्या का आरोपित अखिलेश साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें