मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में पुलिस ने गिरफ्तार किया दो शातिर साइबर ठग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा। नवादा जिले के शाहपुर ओपी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बहरी बीघा गांव से सटे एक बगीचे में छापेमारी कर शनिवार को दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों साइबर ठग के पास से 5 पन्नों का कस्टमर डाटाशीट और 2 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है।

बगीचे में बैठकर चला रहे थे नेटवर्क

पुलिस के हत्थे चढ़े साइबर ठग जिले के शाहपुर ओपी थाना क्षेत्र के बहरी बीघा गांव के निवासी धनंजय मालाकार का पुत्र रवि उर्फ ऋषिकेश कुमार और शेखपुरा जिले के महानंदपुर थाना क्षेत्र के शेखोपुर सराय निवासी शंकर कुमार का पुत्र मोनू कुमार है।

साइबर ठगी में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।नवादा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो शातिर साइबर दोनों ठग को बगीचे में बैठ कर सस्ते दर पर बैंक से ऋण आदि दिलाने के नाम पर देश के विभिन्न प्रांत के लोगों से ठगी करते गिरफ्तार किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें