मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने किया बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल और हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुलिस ने किया बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल और हथियार बरामद

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में थाना बीटा-2 पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर दो ऐसे शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से इस तरह की वारदातों में शामिल थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे और निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिल और दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अंकित पुत्र कैलाश निवासी रामनगर, थाना बकेवर, इटावा (वर्तमान पता- नवादा, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर) और इलियास पुत्र आश मोहम्मद निवासी ग्राम खैरपुर गुर्जर, थाना ईकोटेक-03, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने इन्हें डोमिनोज गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। अंकित के खिलाफ थाना बीटा-2 में कई मुकदमों के साथ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज है। वहीं इलियास के खिलाफ थाना बीटा-2 और थाना कोतवाली देहात, हापुड़ में कई मामले दर्ज हैं। बरामदगी में पुलिस ने 2 अवैध चाकू के साथ तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और संभावना है कि इनसे कई और चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ने के चलते पुलिस की कई टीमें लगातार इन अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थीं। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से इन्हें गिरफ्तार किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें