मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:52 · नई दिल्ली संस्करण

केसरिया के रवि हत्या कांड के तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

केसरिया के रवि हत्या कांड के तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

-सभी थे लूट गिरोह के सदस्य

मोतिहारी,17 मार्च।जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में बीते दिन रवि रंजन नामक युवक की हत्या में शामिल तीसरे अभियुक्त दीपक कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते चले कि इस मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपी को विकास कुमार व धीरज कुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार किया था।जिसमे विकास ने पुलिस को दिये बयान में रवि रंजन की हत्या में दीपक के शामिल होने की बात कही थी। जिसके आधार पर टेक्निकल सेल के सहयोग से केसरिया पुलिस ने घटना के तीसरे अभियुक्त दीपक को भी गिरफ्तार किया है।

विकास ने बाइक लूट के मामले में भी पुलिस को स्वीकारोक्ति बयान बताया कि इन लोगो का एक गैंग था जो लूट व छिनतई की घटना को अंजाम देता था। पुलिस के मुताबिक रवि रंजन भी इस गैंग का सदस्य था।

बता दे कि बीते 14 मार्च को गला रेत कर हत्या किये रवि रंजन का शव पुलिस ने दरमाहा गांव के सरेह से बरामद किया था। जिसको लेकर रवि रंजन के पिता प्रमोद पासवान ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद चकिया एएसपी के नेतृत्व मे पुलिस ने उस मर्डर केस का सफल उदभेदन करते हुए हत्याकांड में शामिल सभी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें