मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

बेटे की हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

महोबा,। चरखारी थाना क्षेत्र में सोते समय बेटे के सिर पर डंडे

से हमला कर हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर

लिया। बेटे की हत्या के मामले में महिला ने अपने ही पति के खिलाफ थाना में

तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ हत्या का केस

दर्ज किया था।

फतेहपुर गांव निवासी रामसहाय अहिरवार ने

बीती तीन तारीख की भोर में अपने बेटे नरेश अहिरवार (22) की सोते समय निर्मम

से हत्या कर दी थी। दिव्यांग मां घटना के दौरान अपने बेटे के प्राणों की

रक्षा के लिए पति का सामना करती रही लेकिन वह अपने बेटे की जान नहीं बचा

सकी। घटना को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गया। मृतक की मां रामदेवी

की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए

मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपित पिता

रामसहाय अहिरवार को महाराजनगर कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। घटना

से पूरा परिवार बिखर गया है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई महानगर

में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें